बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस और दोस्त उन्हें याद कर रहे हैं और जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आज पूरी दुनिया सुशांत डे सेलिब्रेट कर रही है। इंटरनेट पर सुबह से ‘सुशांत डे’ ट्रेंडिंग है। सुशांत के जन्मदिन के मौके पर एक्टर राजकुमार राव, डायरेक्टर अभिषेक कपूर और मुकेश छाबड़ा, स्वास्तिका मुखर्जी और एकता कपूर ने उन्हें याद करते हुए थ्रौबेक तस्वीरें शेयर की हैं।
साल 2011 में फिल्म ‘काय पो पो’ में सुशांत के साथ डेब्यू करने वाले और को-स्टार राजकुमार राव ने सुशांत को याद किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुशांत की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें सुशांत गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव ने इस तस्वीर पर लग रंग दिल वाला स्टिकर भी लगाया है।
यहां देखिए राजकुमार राव की इंस्टा स्टोरी-
वहीं, फिल्म ‘केदारनाथ’ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने भी सुशांत के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिषेक और सुशांत के चेहरे पर लंबी नसकान देखी जा सकती है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिषेक कपूर ने लिखा, “बर्थडे बॉय !!! मिस करता हूं यार तुझे।” अभिषेक ने भी लाल रंग के दिल का इस्तेमाल किया है। इसमें हैशटैग के साथ एसएसआर बर्थडे और सुशांत डे लिखा है।
बड़बोलेय्या !!! मिस कर्ता हूं यार तुझ arta@itsSSR # जन्म का दिन # सुशांतदे pic.twitter.com/gsf1XvpYDh
– अभिषेक कपूर (@ अभिषेकपुर) 21 जनवरी, 2021
फिल्म डिटेक्टिव ‘व्योमकेश बक्शी’ और ‘दिल बेचारा’ में उनकी को-स्टार रही स्वास्तिका मुखर्जी ने भी सुशांत को याद किया। उन्होंने एक थ्रौब तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “उन्होंने (सुशांत) ये तस्वीर डिटेक्टिव व्योमकेश बक्शी के प्रमोशन के दौरान ली थी। आपकी फिल्मों के जरिए आप हमेशा याद रखें।
के प्रचार के दौरान उन्होंने इस पर क्लिक किया था #detectivebyomkeshbakshi
अपनी फिल्मों के जरिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।
जन्मदिन मुबारक # सुशांतसिंह राजपूत ❤️ pic.twitter.com/PSWr4FbyUK– स्वस्तिक मुखर्जी (@ swastika24) 21 जनवरी, 2021
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत के अलग-अलग किरदारों के स्केच है। ये सुशांत की मुस्कराती हुईं हैं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में सुशांता द्वारा बजाया गिटार और उसकी आवाज भी है। इसे शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे सुशांत। मैं तुम्हें याद करता हूं भाई।”
हैप्पी बर्थडे सुशांत ???? तुम्हारी याद आएगी भाई ???? pic.twitter.com/KXdVRgeB65
– मुकेश छाबड़ा CSA (@CastingChhabra) 21 जनवरी, 2021
यहां देखिए कपूर का वीडियो
ये भी पढ़ें-
कमाई के मामले में टॉप पर हैं आलिया भट्ट, एक साल में कमाए कई करोड़ रुपए
धाकड़: धाकड़ के फर्स्ट लुक में दमदार हैं दिव्या दत्ता तो अर्जुन रामपाल दिखे बेहद खतरनाक
।