कब्ज की समसया में लाभदायक
जिन लोगों को कब्ज की समसया रहती है, उनके लिए चने का साग बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही यह डायबिटिज के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। चने के साग में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। सर्दियों में चने का साग जरूर खाना चाहिए। यह रक्त का संचार बेहतर करता है।
ये भी पढ़ें – नींद नहीं आती तो सुनें संगीत, तनाव भी दूर होगा
वजन में कमी
जहां सर्दियों में साग खाने के कई फायदे होते हैं, वहीं साग में कैलरी की मात्रा बहुत कम होने की वजह से यह वजन घटाने वाले लोगों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
साग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने में मददगार होते हैं। ऐसे में इनका सेवन सर्दी-जुकाम, बुखार, इंफेक्शन आदि से बचानेए रखने में भी मददगार होता है। इसमें आयरन की मात्रा भी अधिक होती है। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है।
ये भी पढ़ें – सर्दियों में खाड़ियों स्टार फ्रूट, बाल से लेकर क्या तक मिलेंगे ये 5 फायदे
प्रोटीन से भरपूर है
अन्य पोषक तत्वोंों के अलावा चने के साग के साग में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, इसलिए इसे प्रोटीन का राजा भी कहा जाता है। यह शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति करता है। (अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी और सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। हिंदी न्यूज़ 18 इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
।