भारत
जी हां, आपने सही पढ़ा, हमारे देश भारत की भी राजधानी बदली गई है। 1772 में पहले गवर्नर जनरल वैरेन हेस्टिंग्स ने कलकत्ता (कलक) को भारत की राजधानी बनाया था। मगर 1911 में जॉर्ज पंचम ने दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया था। इसका कारण ये था कि दिल्ली भौगोलिक दृष्टि से भारत के केंद्र में स्थित था और ब्रिटिश राज से पहले भी कई और मौकों की राजधानी बनी हुई थी। 1931 को, ब्रिटिश भारत के वायसराय लॉर्ड इरविन ने भारत की राजधानी के रूप में स्पष्ट रूप से दिल्ली का उद्घाटन किया। दिल्ली के अलावा इलाहाबाद (प्रयागराज) और शिमला में भी भारत की राजधानी बनी हुई है। 1858 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश के शासन की जिम्मेदारी ब्रिटिश राजशाही को इलाहाबाद में ही सौंप दी थी। तब एक दिन के लिए इलाहाबाद को भारत की राजधानी बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। उसके बाद गर्मी के मौसम में ब्रिटिश शासन दिल्ली की जगह शिमला से देश का कार्यभार संभालता था क्योंकि गर्मी के दिनों में दिल्ली का मौसम काफी गर्म हो जाता था। (फोटो: सोशल मीडिया)
।